फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संभावनाओं, समीकरणों पर सपा अध्यक्ष ने की मंत्रणा

संभावनाओं, समीकरणों पर सपा अध्यक्ष ने की मंत्रणा

Sat, 28 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
संभावनाओं, समीकरणों पर सपा अध्यक्ष ने की मंत्रणा
वाराणसी। सपा में महापौर के टिकट के लिए शीर्ष स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को लखनऊ बुलाकर इस सिलसिले में उनसे मंत्रणा की। समीकरणों, संभावनाओं और दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

दोनों नेता लखनऊ में मंत्रणा के बाद गुरुवार को वाराणसी लौट आए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की पत्नी सत्या जायसवाल भी दावेदारी कर सकती हैं। अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर भी वार्ता हुई। प्रदेश नेतृत्व ने अगर सहमति दी तो सत्या जायसवाल चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में आवेदन करेंगी। सपा में महापौर पद के लिए अब तक एथलीट पूजा यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष प्रियांशु यादव, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता की पत्नी रूपा गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता, राजेश यादव की पत्नी प्रिया यादव, प्रदेश सचिव शमीम की पत्नी पूर्व पार्षद रुख्साना शहनाज, महिला सभा की कार्यक र्ता रितु गुप्ता ने आवेदन किया है। वहीं, पार्षद के लिए 440 आवेदन आए हैं। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि पार्षद के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों का साक्षात्कार शनिवार को विधानसभावार अलग-अलग स्थानों पर होगा। साक्षात्कार में पूर्व मंत्री एवं प्रभारी कैलाश चौरसिया, एमएलसी शतरूद्र प्रकाश, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल मौजूद रहेंगे। राजातालाब संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष पद के लिए सपा ने रणनीतिक मंत्रणा तेज कर दी है। शुक्रवार को निवर्तमान अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर आयोजित बैठक में दावेदारों के नामों पर विचार किया गया। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, जिलाध्यक्ष पीयूष यादव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए विजय यादव ने दावेदारी की। सभासद के 10 पदों के सापेक्ष 10 आवेदन आए। बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, शीतला प्रसाद, लोकनाथ अग्रहरि, जयश्री यादव, लालमन यादव, अजीज अंसारी, घनश्याम केसरी, अमरनाथ मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed