{"_id":"59e51c254f1c1b79548b7bb1","slug":"81508187173-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के मैनेजर को गोली मारी, 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के मैनेजर को गोली मारी, 50 हजार लूटे
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया में सोमवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने देशी शराब ठेके के मैनेजर रजनीकांत तिवारी (48) को गोली मार कर 50 हजार रुपया लूट लिया। इलकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में रजनीकांत को भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस के अनुसार मौके से बरामद हुए तीन खोखे 32 बोर के हैं।
राणा नगर कॉलोनी निवासी रजनीकांत फुलवरिया स्थित गेट नंबर चार के समीप गोपाल सिंह के देशी शराब ठेके का मैनेजर है। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे ठेका बंद कर रजनीकांत बाइक से अपने घर के लिए निकला। रजनीकांत के अनुसार वह जैसे ही घर पहुंचा और बाइक खड़ी की तभी वहां पहले से खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फ ायरिंग कर दी। एक गोली दाएं हाथ और एक पेट के दाहिने हिस्से पर लगी। इसके बाद बदमाश उसके 50 हजार रुपये छीनकर पैदल ही रेलवे लाइन होते हुए भाग गए।