{"_id":"59dd2d924f1c1bc1678b5137","slug":"81507667346-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में ही बन गई विद्यालय की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में ही बन गई विद्यालय की छत
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत ताला के पांच सालों के विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हलफनामा देकर मनरेगा राज्य वित्त आवास एवं अन्य विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान और सचिव ने ग्राम पंचायत की धनराशि की लूट-खसोट की है। इसकी जांच डीसी मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को सौंपी गई है। स्थलीय निरीक्षण में विद्यालय के छत का निर्माण नहीं मिला जबकि यह काम पूरा दिखाया गया है।
मंगलवार को डीसी मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2013 से 17 तक के कार्यों की जांच की जाएगी। इसमें विकास कार्यों की जांच की प्रक्रिया के पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से 1 अप्रैल 2013 से 2017 तक ग्राम पंचायत के खाते का स्टेटमेंट मांगा गया था। इसकी अधूरी जानकारी मिली है। प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत का निर्माण कार्य दिखाया गया है जबकि मौके पर शौचालय के छत का निर्माण पाया गया। बताया कि बुधवार को पुन: ग्रामपंचायत के कार्यों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टेक्निकल टीम गठित की गई है। स्वयं मौके पर जाकर अन्य कार्यों का सत्यापन जांच किया जाएगा। वित्तीय अनियमितता मिलने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ताला ग्राम पंचायत की जांच होने पर चोलापुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है।