{"_id":"59b6e6f34f1c1b32698b4621","slug":"81505158899-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विद्युत कटौती कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने आये लेकिन दोपहर दो बजे तक बिजली बिल जमा नही हो सका। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एसडीओ और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नियमित व्यवस्था शुरू कराने की मांग किया।
उपकेंद्र पर हर महीने के 5 से 15 तक बिजली बिल जमा किया जाता है। पिछले माह से बिजली बिल का भुगतान आनलाइन शुरू हो गया है। लेकिन बिजली न रहने से घंटों कार्य बाधित रहता है। सोमवार को सात बजे से उपकेंद्र पर लंबी लाइन लगी थी। नौ बजे विद्युत आपूर्ति बंद होने पर कर्मचारी उठकर चले गए। दोपहर दो बजे तक लाइन में लगे उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा न होने पर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भड़क गये। और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बाबत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बिजली न रहने के कारण आनलाइन भुगतान नही हो पा रहा है। शीध्र ही व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी । इस मौके पर विरोध जताने वाले भुनेश्वर पांडेय, श्यामलाल, कमल कुमार, सुनील, इंद्रजीत, मुन्नी लाल, मनोज चौहान, राहुल, सुखा देवी आदि मौजूद रहे।