{"_id":"59920fbd4f1c1b13468b4683","slug":"81502744509-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही वेतन भुगतान रोके जाने की कार्रवाई पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही वेतन भुगतान रोके जाने की कार्रवाई पर लगाई मुहर
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी। बीते शनिवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित 105 शिक्षकों पर कार्रवाई तो हुई ही, इसमें 12 खंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। डीएम ने जिले के सभी एबीएसए का अगस्त माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ये कार्रवाई भी सोमवार को पूरी कर दी गई। मजे की बात ये रही कि प्रभारी बीएसए को अपने ही वेतन भुगतान रोके जाने के आदेश पत्र पर हस्ताक्षर करना पड़ा।
शनिवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने 50 टीमें गठित कर अलग अलग क्षेत्रों के प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान 105 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र व कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले थे। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही सभी एबीएसए का अगस्त माह का वेतन रुकने की संस्तुति की गई थी। बीएसए जयकरन यादव के स्थानांतरण के बाद सोमवार को एबीएसए डीपी सिंह ने बतौर प्रभारी बीएसए का चार्ज लिया और पहले ही दिन अपने ही अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश पर हस्ताक्षर किया। 12 एबीएसए के साथ ही 105 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।