फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   80 women underwent check-ups at the health camp; those with skin issues were advised to avoid sun exposure

Varanasi News: स्वास्थ्य शिविर में 80 महिलाओं ने कराई जांच, स्किन की समस्या वालों को धूप से बचने की सलाह

Thu, 08 Oct 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
80 women underwent check-ups at the health camp; those with skin issues were advised to avoid sun exposure
श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत अग्रसेन इंटर कॉलेज में सप्ताह भर चलने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन बुधवार को 80 से ज्यादा महिलाओं ने सेहत की जांच करवाई। इस दौरान कुछ महिलाओं में कमजोरी तो कुछ स्किन संबंधी समस्या मिलीं। डॉ. नेहा शाह ने स्किन संबंधी समस्या से बचने के लिए धूप से बचने की सलाह दी। कहा कि जब भी तेज धूप हो तो आवश्यकतानुसार चेहरे पर धूप से बचाव वाला क्रीम लगाकर बाहर निकलना चाहिए। डॉ. आंचल जैन ने महिलाओं की जांच कर उनको अच्छी सेहत के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी। शिविर का शुभारंभ श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल, अग्रसेन हेल्पलाइन की चीफ कोऑर्डिनेटर शशिबाला शाह ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रजनी अग्रवाल,श्याम कृष्ण अग्रवाल,दीपक अग्रवाल भूपेंद्र अग्रवाल, धवल प्रकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed