फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   77 schools closed during the Corona period

कोरोना काल में बंद हो गए 77 स्कूल

Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
77 schools closed during the Corona period
कोरोना काल में जिले के 77 स्कूल अब बंद हो चुके हैं। इसका खुलासा राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जारी विभिन्न जिलों के यू-डायस आंकड़े में हुआ है। वाराणसी में कुल 3738 विद्यालय हैं। वर्तमान में 3413 विद्यालय क्रियाशील हैं। 224 स्कूल दूसरे स्कूलों के साथ मर्ज हो चुके हैं। वहीं, 18 स्कूलों को स्वीकृत तो मिली है, लेकिन वह शुरू नहीं हुए हैं। साथ ही छह स्कूल ऐसे भी हैं जिन्होंने पोर्टल पर बंद होने की सूचना दी है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा विभिन्न जिलों के बीएसए को पत्र लिखकर यू-डायस पर स्कूलों के बंद होने और सूचना संग्रह प्रपत्र उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में संस्थाओं पर कार्रवाई का आदेश दिया था। वाराणसी सहित कई जनपदों ने अब तक यह विवरण राज्य परियोजना कार्यालय को प्रेषित नहीं किया है। महानिदेशक अनामिका सिंह ने नाराजगी जाहिर कर एक सप्ताह के भीतर बंद, स्थायी रूप से बंद, सूचना संग्रह प्रपत्र नहीं देने वाले शिक्षण संस्थानों की मान्यता समाप्त या प्रत्याहरण की कार्यवाही पूरी कर परियोजना कार्यालय को भेजने को कहा है।
विज्ञापन

यू-डायस कोड की फीडिंग के लिए विद्यालयों से आंकड़े मांगे गए हैं। सप्ताह के भीतर इस कार्य को पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed