{"_id":"5b79904142c792463d4ac644","slug":"75-years-old-man-commit-suicide-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के रिटायर्ड कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी
बीएचयू से रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर लालबहादुर लाल श्रीवास्तव (75) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वो लंका थाना अंतर्गत नासिरपुर क्षेत्र स्थित विवेक नगर में रहते थे। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार जिंदगी से ऊब जाने के कारण लालबहादुर लाल ने आत्महत्या की है। इसके लिए न किसी को परेशान किया जाए और न पूछताछ की जाए। साथ ही, उन्होंने लिखा कि बेटा सदा खुश रहे।
बीएचयू से 15 साल पूर्व लालबहादुर लाल रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। लालबहादुर लाल का बेटा अशोक छपरा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार की रात लालबहादुर लाल भोजन करने के बाद दरवाजा बंद कर सो गए थे।
विज्ञापन
रविवार को उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो किराएदार दिनेश चौधरी ने स्टूल लगाकर रोशनदान से देखा तो लालबहादुर लाल बालकनी के रोशनदान में गमछे के फंदे के सहारे लटके दिखे। दिनेश ने घटना की जानकारी पुलिस और उनके बेटे अशोक को दी।

Trending Videos
युवक का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला
शव
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के गोपपुर गांव की पटेल बस्ती में रविवार की सुबह सुनील पटेल (25) का शव अमरूद के पेड़ की डाली के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके से बरामद हुए मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के अनुसार सुनील वाराणसी में पॉवरलूम में मजदूरी करता था और शनिवार की रात काम पर जाने की बात कह कर निकला तो वापस नहीं लौटा। वहीं, गांव में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार रिश्ते में बहन लगने वाली युवती से प्रेम में असफल रहने पर सुनील ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।