फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   75 lakhs cheated in six days on the pretext of investment and profits in share market

Varanasi News: शेयर मार्केट में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर छह दिन में ठगे 75 लाख

Fri, 01 Mar 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
75 lakhs cheated in six days on the pretext of investment and profits in share market
वाराणसी। शेयर मार्केट में निवेश करने पर बेहतर मुनाफे का झांसा देकर कोल्हुआ विनायका निवासी बुजुर्ग उत्तम कुमार आचार्य को साइबर ठगों ने 75 लाख रुपये की चपत लगा दी। उत्तम कुमार आचार्य की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आचार्य ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश के लिए प्रस्ताव आया। बातचीत शुरू होने पर उन्हें एंजेल बीजी एप डाउनलोड कराया। जालसाजों ने उन्हें विश्वास में लेकर 16 फरवरी से 21 फरवरी के बीच 75 लाख रुपये का निवेश कराया गया। इसके बाद जाकर उन्हें पता लगा कि वह साइबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन



नौ लाख की फर्जी जमा पर्ची भेज कर ऐंठ लिए 4.90 लाख
वाराणसी। अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, कॉटन मिल चौकाघाट निवासी मृत्युंजय सिंह को जालसाजों ने बैंक खाते में नौ लाख रुपये जमा करने की फर्जी पर्ची भेज कर खुद को उनका भांजा बताया। इसके बाद उनसे 4.90 लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रकरण को लेकर मृत्युंजय सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्युंजय ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। खुद को उनका भांजा बताते हुए कहा कि आपके खाते में 9.20 लाख रुपये जमा किए हैं। साथ ही उसने बैंक खाते में रकम जमा करने की पर्ची भी भेजी। कुछ देर बाद उसी ने फिर फोन किया और कहा कि मेरे दोस्त की मां दिल्ली में अस्पताल में भर्ती है। आपको जो पैसा भेजा हूं, उसी में से 2.50 लाख रुपये भेज दीजिए। इस पर मृत्युंजय ने पैसा भेज दिया। इसके बाद फोन करने वाले ने मृत्युंजय सिंह को भरोसे में लेकर चार बार में दो लाख 40 हजार रुपये और लिया। इसके बाद वह फिर उनसे पैसा मांगा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने अपना खाता चेक किया तो पता लगा कि वह साइबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं।

---
टास्क पूरा कर पैसा कमाने के चक्कर में गंवाए 26 लाख रुपये

वाराणसी। टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा कर पैसा कमाने के चक्कर में मां लक्ष्मी नगर कॉलोनी, कंचनपुर, बीएलडब्ल्यू निवासी एच अंबरीष ने 26.46 लाख रुपये गंवा दिए। अंबरीष की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम चैनल डिजिटल पर उन्होंने ईडीजीईडीसी डॉट कॉम पर उन्होंने 35 हजार रुपये का निवेश किया। उसके बाद उनसे एडवांस डेटा के नाम पर 61,797 रुपये की मांग की गई। कहा गया कि यदि आप अपने सारे 35 टास्क पूरे कर लेंगे तो जबरदस्त मुनाफा होगा। अंबरीष ने कहा कि वह जालसाजों के झांसे में पूरी तरह से फंस गए और 26 लाख 46 हजार 596 रुपये उन्होंने अपने खाते से ट्रांसफर कर दिया। उन्हें बाद में पता लगा कि वह ठगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed