फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   75 artists practiced music for 80 hours in seven days

Varanasi News: सात दिन में 75 कलाकारों ने 80 घंटे तक की संगीत साधना

Sun, 08 Sep 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
75 artists practiced music for 80 hours in seven days
पहली बार सात दिवसीय रहा दुर्गाकुंड संगीत समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दुर्गा कुंड संगीत समारोह का आयोजन पहली बार भव्य स्वरूप में नजर आया। सात दिन में 75 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मां के दरबार में हाजिरी लगाई। अनवरत 80 घंटे की संगीत साधना में दो लाख से अधिक श्रद्धालु और श्रोताओं ने भी माता के दरबार में संगीत समारोह का भरपूर आनंद उठाया।

दुर्गाकुंड की मां कूष्मांडा का सात दिवसीय शृंगार महोत्सव 31 अगस्त से आरंभ हुआ और छह दिसंबर को भरत शर्मा व्यास के सुरों के साथ महोत्सव पूर्ण हुआ। राम आएंगे फेम स्वाति मिश्रा के सुरों से मां महादुर्गा का दरबार सजा तो दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भी हाजिरी लगाई। छह सितंबर तक अनवरत चलने वाले संगीत समारोह में पद्म अवार्डी सहित 75 कलाकारों ने मां दुर्गा के चरणों में हाजिरी लगाई। सात दिनों तक महादुर्गा का अलग-अलग राजर्षि शृंगार के भी दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। यह पहला मौका था जब आयोजन को सात दिन तक विस्तार दिया गया था। कार्यक्रम संयोजक पंडित विकास दुबे के अनुसार चार दिनों तक शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम आयोजित हुए और बाकी तीन दिन लोकसंगीत की धार में श्रोता गोते लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed