{"_id":"5c82d342bdec22764d26dad7","slug":"71552077634-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति का पीएम ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति का पीएम ने किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहनत से मुकाम पाने वाली पांच महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में स्वयं सहायता समूह की दो महिलाओं ने पीएम के सामने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा एकत्रित 21 लाख रुपये का चेक (भारत के वीर चेक) रीना सिंह और लक्ष्मी देवी ने प्रधानमंत्री को प्रदान किया।
प्रधानमंत्री के मंच पर स्वयं सहायता समूह की 14 महिलाओं को जाने का मौका मिला। इनमें नौ महिलाएं पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की रहीं। काशी की नीलम प्रधान को सर्वश्रेष्ठ समूह सखी श्रेणी और लाजवंती को सबसे सफल बैंक सखी के रूप में सम्मानित किया गया। सोनभद्र की राजवंती और प्रयागराज की फरीदा खातून ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। सबसे बेहतर फेडरेशन के लिए सोनभद्र की रिंकी देवी को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट इंटरप्रेन्योर अंडर एसवीईपी के तहत मिर्जापुर की पानकली व सोनभद्र की रेनू देवी का सम्मान किया गया। वाराणसी की तीन महिलाओं को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से उपकरण दिए गए। सुषमा सिंह को सोलर चरखा, मनीषा देवी को इलेक्ट्रिक चाक और संतरी देवी को हनी बी बॉक्स दिया गया। वाराणसी की सुमन पाल और ग्रहस्वामिनी को प्रधानमंत्री ने डेमो चेक दिया।
पुरस्कृत महिलाएं
सबकुछ सपने जैसा लग रहा था। प्रधानमंत्री जी ने सवाल भी किया समूह कैसे चलाती हैं। साथ ही इसे और मजबूत बनाने की शुभकामना दी। -नीलम प्रधान, भवानीपुर, सर्वश्रेष्ठ समूह सखी
विज्ञापन
आज तो ऐसा लग रहा है जैसे कि जीवन की हर इच्छा पूरी हो गई हो। पीएम ने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। इसे पूरा करूंगी। -लाजवंती, चंदापुर, सर्वश्रेष्ठ बैंक सखी