फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेल में देर रात तक जागता रहा जवाहर

जेल में देर रात तक जागता रहा जवाहर

Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
जेल में देर रात तक जागता रहा जवाहर
वाराणसी। जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर हत्या के आरोपी पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की रात जागते हुए कटी। जेल सूत्रों के अनुसार कंबल ओढ़े वह चुपचाप बैठा रहा। वहीं, रविवार को उसने अन्य बंदियों से दूरी बनाए रखी और अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला। उधर, पुलिस अब जवाहर के बेटे और 25 हजार के इनामी गौरव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की हत्या और महाराजगंज में गन्ना भुगतान के करोड़ों बकाया के मामले में वांछित जवाहर को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार कर शनिवार को कैंट पुलिस को सुपुर्द किया था। इसके बाद जवाहर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। रविवार को जवाहर का भाई विजय उससे मुलाकात करने पहुंचा। विजय ने डीआईजी जेल को जवाहर की सुरक्षा पर ध्यान देने संबंधी पत्र दिया तो उसे बैरक नंबर दस से छह में शिफ्ट कर दिया गया। जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि जवाहर भी सामान्य बंदियों की तरह ही बंद है। उसे अलग से कोई सुविधा नहीं दी गई है और न उसने मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इनामी गौरव की तलाश में दो पुलिस टीमें लगी हुई हैं और छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed