{"_id":"5c02f0fdbdec22414f5785ed","slug":"71543696637-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी में दो छात्र गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छींटाकशी में दो छात्र गुटों में मारपीट
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में आयोजित पर्यावरण कुंभ में उस वक्त हंगामा मच गया जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। वीआईपी की मौजूदगी में हुई इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी की स्थिति मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों ही छात्र गुटाें को पकड़ लिया और मामले को तुरंत सुलझा दिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी पंडाल के बाद ललित कला विभाग के कुछ छात्र-छात्राएं आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि कुछ छात्रों ने उन छात्राओं पर छींटाकशी कर दी। इस पर छात्रों ने उन्हें मना किया। इस दौरान दूसरे पक्ष के छात्राें ने उन्हें पीट दिया। बीच बचाव कर मामला सुलझाया जा रहा था कि एक बार फिर से छात्र आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। मामला थाने पहुंच गया है। घटना डिप्टी सीएम के पंडाल से निकलने के फौरन बाद की है।