{"_id":"5b79d26b42c7924648030211","slug":"71534710379-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के रिटायर्ड कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के रिटायर्ड कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नासिरपुर क्षेत्र स्थित विवेक नगर में रहने वाले बीएचयू से रिटायर्ड सेक्शन आफिसर लालबहादुर लाल श्रीवास्तव (75) ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार जिंदगी से ऊब जाने के कारण लालबहादुर लाल ने आत्महत्या की है। इसके लिए न किसी को परेशान किया जाए और न पूछताछ की जाए। साथ ही, उन्होंने लिखा कि बेटा सदा खुश रहे।
बीएचयू से 15 साल पूर्व लालबहादुर लाल सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। लालबहादुर लाल का बेटा अशोक छपरा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार की रात लालबहादुर लाल भोजन करने के बाद दरवाजा बंद कर सो गए थे। रविवार को उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो किराएदार दिनेश चौधरी ने स्टूल लगाकर रोशनदान से देखा तो लालबहादुर लाल बालकनी के रोशनदान में गमछे के फंदे के सहारे लटके दिखे। दिनेश ने घटना की जानकारी पुलिस और उनके बेटे अशोक को दी।