फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षक ने बच्चे को जड़ा चांटा, परिजनों का हंगामा

शिक्षक ने बच्चे को जड़ा चांटा, परिजनों का हंगामा

Thu, 09 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने बच्चे को जड़ा चांटा, परिजनों का हंगामा
औराई। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में खलल डाल रहे कक्षा चार के छात्र के गाल पर सहायक अध्यापक ने जोरदार चांटा जड़ दिया। रोता हुआ छात्र घर पहुंचा तो परिजन नाराज हो गए। परिवार और गांव के लोगों ने स्कूल पर पहुंचकर हंगामा किया। मामला गंभीर होता देख प्रधानाध्यापक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने समझा बुझाकर घायल छात्र को सीएचसी ले जाकर उपचार कराया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में दोपहर के कुछ बच्चे 15 अगस्त की तैयारी कर रहे थे। कक्षा चार का छात्र विकास यादव उसमें कुछ खलल पैदा कर रहा था। सहायक अध्यापक मो. याकूब को यह नागवार लगा और उन्होंने बच्चे को समझाने डांटने की बजाय उसके गाल पर जोरदार चांटा जड़ दिया। चांटा इतना तगड़ा था कि बच्चे के कान पर भी लगा और वह छटपटा कर रोते हुए घर चला गया। यह देखकर परिवार के लोग गुस्सा हो गए और स्कूल पहुंचकर सहायक अध्यापक से उलझ गए। वाद विवाद बढ़ता देख डायल 100 से बुलाई गई। पुलिस छात्र विकास को सीएचसी ले गई, जहां नाक, कान, गला का चिकित्सक न होने के चलते उपचार नहीं हो पाया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घर वालों का कहना था कि टीचर की मार से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है और उसे रुक-रुक कर झटका आ रहा है। परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। सहायक अध्यापक मो. याकूब ने अपनी सफाई में न मारने की बात कही, जबकि प्रधानाध्यापक जावेद अहमद ने मारने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उस बच्चे को इसके पहले दो बार मिर्गी भी आ चुकी है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी बच्चे को मारना अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त मामले कि जांच कराई जाएगी। यदि मामला सही पाया गया तो सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed