फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गैंगरेप पीड़िता को रात में थाने बुलाने पर रिपोर्ट तलब

गैंगरेप पीड़िता को रात में थाने बुलाने पर रिपोर्ट तलब

Mon, 25 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता को रात में थाने बुलाने पर रिपोर्ट तलब
वाराणसी। महमूरगंज क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए रात में भेलूपुर थाने बुलाए जाने और दुर्व्यवहार के मामले का संज्ञान लेकर डीजीपी ने नाराजगी जताई है। जिले के पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को ताकीद की है कि दोबारा ऐसी शिकायत न आने पाए। उधर, आईजी रेंज ने मामले की रिपोर्ट तलब कर आरोपियों की कुर्की कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात एक महिला पुलिसकर्मी का फोन आया था। वह अपनी बेटी को लेकर भेलूपुर थाने पहुंची और रात में बुलाए जाने का कारण पूछा तो वहां मौजूद एक इंस्पेक्टर ने दुर्व्यवहार किया। बेटी की बातों के अनुसार नहीं बल्कि अपने अनुसार बयान लिखा। साथ ही, आधी रात तक भेलूपुर थाने में बैठाए रखा। इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई है। इस बारे में आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर समूचे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। भेलूपुर थाने के नए इंस्पेक्टर को कहा गया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी करें। गिरफ्तारी न हो पाए तो सभी की कुर्की कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed