फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
दुलहीपुर/चहनिया। जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से बड़ी क्षति हुई। दुलहीपुर में घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया तो चहनिया में गेहूं के बोझ लदी ट्रैक्टर ट्राली जल गई।
विज्ञापन

दुलहीपुर के लेडुआपुर गांव निवासी लेडुआपुर निवासी रमेश यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद मकान के बाहर सो रहे थे। आंगन में सो रही रमेश की बेटी सावित्री ने देर रात घर के अंदर से आग की तेज लपटें देखकर चीखने-चिल्लाने मचाने लगी। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने पानी और बालू फेंककर आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा गृहस्थी का ज्यादातर सामान जल चुका था। पीड़ित परिवार के अनुसार चार हजार नकदी, आभूषण बर्तन आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह चहनिया के बलुआ थाना क्षेत्र के मझिलेपुर गांव निवासी रामजनम यादव बुधवार को रमेश यादव के ट्रैक्टर पर खेत में रखे 100 बोझ गेहूं लादकर मढ़ाई के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान मझिलेपुर पुजन मौर्या के पंप सेट पर पहुंचते ही ट्रैक्टर पर रखा गेहूं का बोझ उपर से गुजर रहे बिजली की तार से स्पर्श हो गया। बिजली के तार के चपेट में आने से गेहूं के बोझ में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को ट्राली से किसी तरह अलग कर आग बुझाने लगे तब तक गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed