फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा संगठन में इसी माह फेरबदल संभव0

भाजपा संगठन में इसी माह फेरबदल संभव0

Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा संगठन में इसी माह फेरबदल संभव0
वाराणसी। भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए इसी माह में कुछ फेरबदल करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कर्नाटक चुनाव के बाद संगठनात्मक परिवर्तन किया जा सकता है। इसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव करने की चर्चा है। यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव के चलते किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि क्षेत्र, जिला और महानगर स्तर पर पदाधिकारियों को बदला जा सकता है। महत्वपूर्ण पदों पर तेज तर्रार लोगों को बैठाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए हाईकमान से संस्तुति ली जाएगी। मौजूदा टीम विधानसभा चुनाव के पहले वाली टीम है। जिसे लेकर गुटबाजी चल रही है। इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को है। इसे देखते हुए कुछ पदों पर बदलाव करने की तैयारी अंदर-अंदर चल रही है।
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। इस पर बेहतर रणनीतिकार व्यक्ति को जिम्मेदारी देने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा महानगर और जिले में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों से सुझाव मांगा गया है। वोटिंग के जरिए योग्य पदाधिकारियों को दायित्व दिया जाएगा। इसके पहले का कोरम पूरा किया जा रहा है ताकि नाम का चयन होने के बाद किसी प्रकार का विवाद न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed