{"_id":"5ab023764f1c1b8f778b66f7","slug":"71521492854-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद से मांगी एक लाख की रंगदारी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद से मांगी एक लाख की रंगदारी, मुकदमा
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोनिया वार्ड के भाजपा पार्षद शिवप्रकाश मौर्या से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को पार्षद ने आदमपुर थाने में पंचायती कुआं निवासी तुषार अग्रहरि उर्फ विनीत के खिलाफ नामजद तहरीर दियादी तो मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
शिवप्रकाश मौर्य ने बताया कि तेलियाना हनुमान फाटक स्थित लॉन में अपने मित्र जितेंद्र कनौजिया से मिलने गए थे। इस दौरान वहां लॉन बुकिंग को लेकर जितेंद्र और विनीत के बीच कहासुनी हो रही थी। शिवप्रकाश ने बताया कि उन्होंने बीचबचाव का प्रयास किया तो विनीत ने हाथापाई की। इसके साथ ही एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। वहीं, जितेंद्र ने बताया कि 12 मार्च को लॉन में विनीत के घर की शादी थी। लॉन बुकिंग के लिए 75 हजार में बात हुई लेकिन विनीत ने 52 हजार देने के बाद शेष पैसा देने से इंकार कर दिया। सोमवार को बकाया के संबंध में बातचीत करने के लिए विनीत और उसके भाई को लॉन पर बुलाया गया था। विनीत पैसा देने के बजाय झगड़ा करने लगा। उधर, मामले को लेकर विनीत ने भी आदमपुर थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बुकिंग के समय जो व्यवस्था देने की बात कही गई थी वैसा शादी के दिन नहीं हुआ। इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।