फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब ठेकेदारों को साल भर करनी होगा नाले की सफाई0

अब ठेकेदारों को साल भर करनी होगा नाले की सफाई0

Sun, 18 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अब ठेकेदारों को साल भर करनी होगा नाले की सफाई0
वाराणसी।
विज्ञापन

अब नगर निगम के ठेकेदारों को नालों की सफाई साल भर करनी पड़ेगी। इसके लिए नगर निगम अपनेे नियमोें में बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए एक अप्रैल से होने वाले टेंडर में नए नियम जोड़े जाएंगे।

अब तक मानसून से पहले सिर्फ एक बार नालों की सफाई कराई जाती थी। बाद में नालों के जाम होने से शहर में जगह-जगह लोग परेशान होते रहते हैं। इसके मद्देनजर नालों की सफाई की जिम्मेदारी जलकल से अपने हाथ लेने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब नियमों में बदलाव का निर्णय लिया है। मौजूदा नियमों में साफ तौर से न लिखा होने के चलते ठेकेदार टेंडर लेने के बाद एक बार नाले की सर्फाई करके गायब हो जाते हैं। ऐसे में कुछ महीनों बाद नाले जब फिर भर जाते हैं तो उनकी सफाई जलकल या नगर निगम को फिर अपने पैसे से करानी पड़ती है। अब जो नए टेंडर होंगे, उनमें यह स्पष्ट होगा कि जो ठेकेदार टेंडर लेगा, वह साल भर जब जब नाले भरेंगे उनकी सफाई कराएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि टेंडर के सभी शर्तें पूरी करने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब 24 बड़े नाले और 50 से अधिक छोटे नाले हैं, जिनकी साल भर में दो से तीन बार सफाई जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed