फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जापुर-भदोही के रास्ते बंद, हाईवे जाम

मिर्जापुर-भदोही के रास्ते बंद, हाईवे जाम

Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर-भदोही के रास्ते बंद, हाईवे जाम
ज्ञानपुर। सड़क निर्माण के चलते भदोही जिले को मिर्जापुर से जोड़ने वाले दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है। इसके चलते वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार की रात से ही ट्रकों, बसों की कतारें लगी हुई हैं। सोमवार को पूरे दिन लोग जाम से जझते रहे। चकपड़ौना से औराई तक करीब 15 किलोमीटर वाहनों का रेला लगा रहा। ट्रक, बस कार, स्कूली बसें और एंबुलेंस तक घटों जाम में फंसी रहीं और लोग बेहाल होते रहे। आड़े-तिरछे फंसे वाहनों को आगे बढ़ाने में पुलिस के जवान पसीना बहाते रहे। देर शाम खबर लिखे जाते तक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई थी।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद मिर्जापुर को भदोही जिले से जोड़ने के लिए मुख्य रूप से दो मार्ग हैं। एक रोड गोपीगंज से और दूसरी औराई से मिर्जापुर जाती है। मिर्जापुर के भथुआ तिराहे पर सीसी रोड़ के निर्माण के चलते रविवार को देर रात पुलिस ने दोनों मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसके बाद भदोही जिले के अलावा इलाहाबाद, वाराणसी और जौनपुर की ओर से मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को पुलिस ने गोपीगंज और औराई में ही रोकना शुरू कर दिया। यही नहीं, इन वाहनों को मोड़कर फिर हाईवे पर वाराणसी की ओर घुमाया जाने लगा। इससे औराई और गोपीगंज में भीषण जाम लग गया। रविवार रात 10.30 बजे शुरू हुई जाम की स्थिति सुबह होते-होते विकराल समस्या में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर चकपड़ौना से औराई तक लंबा जाम लगा रहा। मिर्जापुर से होकर सोनभद्र और बिहार की तरफ निकलने वाले ट्रकों को गोपीगंज तिराहे और औराई चौराहे पर रोकने के कारण पुलिस के साथ वाहन चालकों की नोकझोंक होती रही। जाम बढ़ाने में टोल प्लाजा की वसूली और गोपीगंज चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग ने भी भूमिका निभाई। यातायात की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ट्रक चालकों ने हाईवे पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम बढ़ता गया। बनारस और इलाहाबाद के बाद आने-जाने वाली बसें, निजी वाहन, स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। देर शाम तक पुलिस जूझती रही लेकिन जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed