फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संगठनों ने भी दिखाई एकजुटता

संगठनों ने भी दिखाई एकजुटता

Fri, 09 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
संगठनों ने भी दिखाई एकजुटता
वाराणसी। साथी कर्मचारी के साथ जीआरपी सिपाहियों द्वारा मारपीट से महिला रेलवे महिला कर्मी भी आक्रोशित थीं। उन्होनें भी एकजुट होकर विरोध जताया। रेलकर्मचारी संगठनों ने इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर संगठन कर्मचारियों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने वाला साबित करने में जुटा था। संगठनाें के एक साथ पहुंचने की वजह से दबाव बनाने में रेलवे कर्मचारी कामयाब रहे।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह आठ बजे विभिन्न संगठनों के नेताओं के साथ ही रेल कर्मचारियों ने जीआरपी चौकी का घेराव शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। सुनवाई न होने पर लगभग 10:15 बजे रेलकर्मचारी मंडुवाडीह थ्रीए क्रासिंग पर पहुंच गए और ट्रैक पर बैठ गए। इसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी रहीं। जीआरपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस पहुंच गई। कर्मचारी मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने के साथ सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होनेे और क्रासिंग पर आवागमन बंद होने की वजह से कर्मचारियों को समझा बुझाकर वहां से हटाया गया। लगभग 11:15 बजे कर्मचारी फिर से जीआरपी चौकी का घेराव करने पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जीआरपी सीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत सुनने और लिखित तहरीर लेने के बाद दो सिपाहियों प्रकाश और अनिल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही, जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, जीआरपी और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घायल कर्मचारी को देखने पहुंचे। दोपहर लगभग एक बजे प्रदर्शन शांत हुआ। इस मौके पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री विशेश्वर राय, एनबी सिंह, रमेश मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी नेता व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed