{"_id":"5a63ae824f1c1ba0268b588a","slug":"71516482178-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी, मुलाजिम आपके भी निर्देशों को मानने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी, मुलाजिम आपके भी निर्देशों को मानने को तैयार नहीं
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर जन सुनवाई की। इस दौरान फरियादियों ने सीवर, सफाई, वेतन रोकने, पुलिस की ओर से सुनवाई न होने की शिकायत की। गणेश धाम नेवादा के रहने वाले प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मंत्री को बताया कि आपके विभाग के लोग आपके भी निर्देशों को मानने को तैयार नहीं हैं। दो माह पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए आपने नगर आयुक्त को निर्देशित किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीवर लाइन न होने से काफी दिक्कत हो रही है। भिटारी लोहता की संगीता गुप्ता ने बताया कि एसडीएम सदर ने एक जमीन पर स्टे दिया है। उसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा। अस्सी के रहने वाले बैंक सेवा से रिटायर्ड रतनलाल चौरसिया ने बताया कि इनके घर में 18 अक्तूबर की रात इनके घर में लूटपाट हुई थी। शिकायत के बावजूद भेलूपुर पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। रामनगर के रहने वाले गंगा राम ने मंत्री से फरियाद लगाई की कुछ लोग उनके मकान पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं, खोजवा की रहने वाली कमला देवी ने कहा कि सेवा सदन हॉस्पिटल के मैनेजर उनका वेतन नहीं दे रहे हैं। टोडरपुर राजातालाब के रहने वाले सुरेश सिंह ने लोहिया आवास में धांधली का आरोप लगा कर जांच कराने की मांग की। भेलूपुर के रहने वाले सहायक अध्यापक श्यामसुंदर पांडेय ने कहा विभाग ने उनका छह माह से वेतन नहीं दिया है। मंत्री ने इन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्वरित गति से समस्याओं का निबटारा कराएं।