{"_id":"5a303f874f1c1b4c528b9190","slug":"71513111431-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर गए 147 अपराधियों की फाइलें ढो रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर गए 147 अपराधियों की फाइलें ढो रही थी पुलिस
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले भर की पुलिस परलोक सिधार चुके अपराधियों के कागजात सहेज कर वर्षों से ढो रही थी। जिले भर से ऐसे 147 मृत अपराधियों का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को उनकी हिस्ट्रीशीट से जुड़े कागजात जलाकर नष्ट किए गए। इसी कड़ी मेें अब 70 वर्ष की आयु से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराकर उनकी हिस्ट्रीशीट खत्म करने का काम पुलिस करेगी।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि संज्ञान में आया था कि देश के आजाद होने के पहले पैदा हुए कई अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है और पुलिस अभी भी रूटीन चेकिंग के तहत उनके घर जाती है। ऐसे मृत हिस्ट्रीशीटर की तस्दीक कर रिपोर्ट देने के लिए एसपी प्रोटोकॉल विकास कुमार वैद्य, सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद और एसओ शिवपुर पवन उपाध्याय की टीम गठित की गई थी। सामने आया कि जिले में 147 मृत अपराधियों की हिस्ट्रीशीट अभी भी खुली हुई है। इनमेें से कोतवाली थाना के छह, भेलूपुर थाना के 11, लक्सा के दो, रामनगर के दो, जंसा के आठ, बड़ागांव के 10, चौबेपुर के 15, चोलापुर के 17, लोहता का एक, रोहनिया का दो, कपसेठी के छह, फूलपुर के 11, मिर्जामुराद के तीन, शिवपुर के चार, सारनाथ के तीन, आदमपुर के छह, चौक के 17, चेतगंज के पांच, जैतपुरा के चार, सिगरा के दो, लंका के पांच, मंडुवाडीह का एक, कैंट के 10 हिस्ट्रीशीटर को सूचीबद्ध किया गया। सभी की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को मृत 147 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट को नष्ट करा दिया गया।