{"_id":"5a075f584f1c1b6a678bafd2","slug":"71510432600-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा छह साल के लिए निष्कासित
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में उतरे बागी प्रत्याशियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने रामनगर कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन रेखा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद चार सौ कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि चुनाव के दौरान यह कदम कांग्रेस के लिए परेशानी भरा भी हो सकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रविशंकर पाठक ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने रामनगर कांग्रेस अध्यक्ष व रामनगर पालिका परिषद की निवर्तमान चेयरमैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद लगभग सारे दलों में बागियों ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने इस पर नियंत्रण लगाने की कवायद शुरू की। इसके चलते दोनों ही पार्टियों में काफी हद तक बागी प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। लेकिन कांग्रेस की ओर से ऐसी कोई पहल नहीं की गई थी। पार्टी ने सीधे तौर पर बागी प्रत्याशियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।