{"_id":"5a04b9804f1c1bc9678ba9df","slug":"71510259072-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ माहौल बना रही भासपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खिलाफ माहौल बना रही भासपा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ माहौल खड़ा कर रही है। यही कारण है कि राजभरों को वोटबैंक को भासपा के लोग भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति बना रहे हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। इस नाते भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारे हैं। यही नहीं वार्डों में उन निर्दल प्रत्याशियों को समर्थन देंगे जो भाजपा के प्रत्याशी को हरा रहा होगा।
इधर भासपा की रणनीति को देखते हुए भाजपा ने पहले ही प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर को राजभरों का वोट बटोरने के लिए लगा दिया है। यही कारण है कि जब भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के नामांकन जुलूस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर को बनाया गया। वे गाड़ी पर सवार होकर पूरे नामांकन जुलूस के शुरुआत से लेकर अंत तक रहे। यहां तक की नामांकन कराने के बाद ही वे वापस गए। पार्टी की ओर से दिए गए काम को मंत्री निभाने में जुट गए हैं जबकि उनकी विधानसभा शिवपुर महानगर में नहीं आती है।