{"_id":"59f0f99e4f1c1bec538b94e0","slug":"71508964766-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस भ्रम का माहौल पैदा करती है : शहनवाज हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस भ्रम का माहौल पैदा करती है : शहनवाज हुसैन
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा तीन चौथाई बहुमत से जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे तो दो तिहाई बहुमत से जीतते थे। उन्होंने बुधवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे डोमरी स्थित संत मोरारी बापू की कथा में गए।
गुलाब बाग में पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि राहुल गांधी चुनाव के वक्त जागते हैं। कांग्रेस भ्रम का माहौल पैदा करने के बाद पांच साल के लिए सो जाती है। कहा कि गुजरात में माहौल भाजपा के पक्ष में है। नोटबंदी को लेकर काला दिवस मनाने के कांग्रेस के निर्णय पर कहा कि अनकाउंटेड मनी काउंट हो चुकी है। सरकार के पास हिसाब है। शिया वक्फ बोर्ड के पीएम को चिट्ठी लिखने के सवाल पर कहा कि अपनी बात कहने के लिए बोर्ड स्वतंत्र है।
सीएम दिवाली या देव दीपावली मनाएं तो किसी को एतराज क्यों
सीएम अयोध्या में दीपावली मनाते हैं और काशी में देव दीपावली मनाते हैं तो किसी को एतराज क्यों है। यह मैं जानना चाहता हूं। मुस्लिम महिलाओं के श्रीराम की आरती उतारने के बाद देवबंद के फतवे पर कहा कि एक-दूसरे के धर्म की इज्जत होनी चाहिए। हम दुर्गापूजा में जाते हैं। दीपावली मनाते हैं। छठ पर भागलपुर जाएंगे।