फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू परिसर में छात्राओं से फिर छेड़खानी

बीएचयू परिसर में छात्राओं से फिर छेड़खानी

Thu, 26 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में छात्राओं से फिर छेड़खानी
वाराणसी। बीएचयू में बुधवार को एक बार फिर छेड़खानी की वारदात हुई। छात्राओं की शिकायत पर क्यूआरटी टीम और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचे। मौके से एक युवक को पकड़कर लंका पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि वारदात के दौरान वह छात्रा भी मौजूद थी जिसके साथ बीते 21 सितंबर को छेड़खानी हुई थी। इसके बाद बीएचयू का माहौल अराजक हो उठा था। कैंपस में बीते 35 दिन में छेड़खानी की यह चौथी वारदात है जिसमें दो मामलों के आरोपी मौके से पकड़े गए जबकि दो की जांच चल रही है।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय से निकलकर बुधवार की शाम सात बजे छात्राएं सिंहद्वार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक उन पर फब्तियां कसने लगे। छात्राओं ने विरोध किया लेकिन मनबढ़ युवकों पर इसका असर नहीं पड़ा। वे उनके चौतरफा बाइक घुमाकर सीटी बजाते रहे। इसी बीच एक छात्रा ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि क्यूआरटी से सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे। एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई और फिर लंका पुलिस को सौंप दिया गया। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि रामनगर निवासी एक युवक हिरासत में है। उसके पिता उसके स्वास्थ्य संबंधी कागजात लेकर आए हैं और उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-------
बीएचयू अस्पताल में भी छात्रा को छेड़ा
वाराणसी। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में बुधवार को इलाज कराने पहुंची बसंता महिला महाविद्यालय की छात्रा ने बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया। छात्रा की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लंका थाने को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया।

बिहार निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि वह अस्पताल के ओपीडी में खुद को दिखाने पहुंची थी। चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद वह एक्स-रे कक्ष में पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इतना ही नहीं मोबाइल नंबर मांगते हुए जूस पीने के लिए जबरन साथ चलने का दबाव भी बनाया। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र कालीचरण को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed