{"_id":"59dbdd074f1c1b71548b68c3","slug":"71507581191-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज कर थम गई पुलिस की तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान दर्ज कर थम गई पुलिस की तफ्तीश
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू बवाल मामले में लंका थाने पर दर्ज मुकदमों की तफ्तीश की गति बयान दर्ज करने के बाद थम सी गई है। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कौन थे और पुलिस पर पथराव किन छात्र-छात्राओं ने किया, इन बिंदुओं पर पुलिस की क्राइम ब्रांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी के विरोध में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर 23 सितंबर की रात लाठियां बरसाई गई थीं। इसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी से बीएचयू सुलग उठा था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग और न्यायिक आयोग भी कर रहा है। दोनों आयोगों छात्र-छात्राओं द्वारा दर्ज कराए गए बयानों के अनुसार 23 सितंबर की रात वीसी लॉज के पास उन पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लाठियां चलवाई थी। बवाल बढ़ने पर एमएमवी के पास छात्राओं पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया।
इस मामले में लंका थाने पर दर्ज चार मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच अभी तक बयान दर्ज करने पर ही उलझी हुई है। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल पुलिस बयान दर्ज करने के साथ साक्ष्य एकत्र कर रही है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, छात्र-छात्राएं और मौके पर मौजूद रहे लोग अपने बयान दर्ज कराने के साथ घटना से संबंधित फोटो और वीडियो दे रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।