फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कालीन व्यवसायी के यहां आयकर का छापा

कालीन व्यवसायी के यहां आयकर का छापा

Sat, 26 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
कालीन व्यवसायी के यहां आयकर का छापा
वाराणसी/भदोही। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को भदोही के कालीन कारोबारी गणेश बरनवाल के वाराणसी भदोही और मिर्जापुर के कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक छानबीन में करोड़ों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के प्रतिष्ठानों से मिले दस्तावेजों, कंप्यूटर की हार्डडिस्क और बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन

भदोही ब्यूरो के अनुसार औराई क्षेत्र के बाबूसराय बाजार स्थित कालीन कंपनी तुलसीराम गया प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड और इस ग्रुप की अन्य फर्मों भदोही इंटरप्राइजेज, बरनवाल रग्स, मधु कारपेट, डीपी ऊलेन मिल, बरनवाल एक्सपोर्ट और डीपी यार्न डायर्स समेत वाराणसी, मिर्जापुर, मुंबई, कोलकाता, नोएडा और भदोही में कंपनी के 14 ठिकानों पर एक साथ शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। भदोही में टीम की अगुवाई विश्वजीत मुखर्जी कर रहे थे। टीम कालीन कारोबारी के मिर्जापुर में दो स्कूलों पर भी धमकी और वहां के कागजात खंगाले। घंटों चली कार्रवाई में शेयर बाजार, जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात, बैंक खातों सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आयकर विभाग की टीम के हाथ लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि कालीन कारोबारी का सालाना टर्नओवर करीब सौ करोड़ रुपये है लेकिन वह अपना रिटर्न शून्य दिखाता था। आठ साल के रिटर्न की जांच हुई में कई गड़बड़ियां सामने आईं। छापेमारी के लिए अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के नेतृत्व में टीमें पहुंचीं। टीम में अजय शुक्ला, डॉ. सौरभ आनंद, संजय कुमार, अशोक कुमार यादव, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, मिर्जा सिंह, पंकज कुमार, मोतीचंद और धनंजय तिवारी शामिल थे। टीम में लखनऊ, मुरादाबाद, हल्द्वानी, इलाहाबाद, गोरखपुर और गुड़गांव के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed