{"_id":"59920edb4f1c1b11468b46e6","slug":"71502744283-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. राजन-साजन मिश्र को किसी का एतबार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. राजन-साजन मिश्र को किसी का एतबार नहीं
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हेरिटेज वॉक के निर्माण में हुई गड़बड़ी पर बनारस घराने के कलाकारों के सड़क पर उतरने के बाद सोमवार को सक्रिय हुए मंत्री, मेयर और अधिकारियों पर पद्मभूषण पं. राजन मिश्र-पं. साजन मिश्र को भरोसा नहीं है। कबीरचौरा में मंत्री-अफसरों से मुलाकात के बाद देर शाम पं. राजन मिश्र ने कहा कि ठेकेदार की सेटिंग ऊपर तक हो गई है। इसलिए वह किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं है। हालात ऐसे हैं कि महत्वाकांक्षी हृदय योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना टूटने के अलावा कुछ भी नहीं होना है। अधिकारी दौड़-भाग कर कागज पर दिखा देंगे कि काम पूरा हो गया।
धरना देने के फैसले के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह मामला रूठने-मनाने का नहीं है। हमारी चिंता यह है कि एक गंभीर सोच की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खुल्लमखुल्ला भ्रष्टाचार हो रहा है। मंत्री-नेता और अधिकारी सब इसे देख रहे हैं। साफ कहते हैं कि भ्रष्टाचार की जांच हो...दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
मिश्र बंधुओं ने खुलासा किया कि उनके आवास पर आए मंत्री अफसरों को निर्देशित कर रहे थे कि पंडित जी जैसे कहें, वैसे सब करा दो लेकिन बाहर निकलते ही मीडिया के सामने उनके सुर बदल गए। मंत्री ने यहां तक कहा दिया कि यह बहुत छोटी सी बात है। पं. राजन मिश्र ने कहा कि वह मंत्री हैं, उनके लिए कबीरचौरा की गलियों के निर्माण में गड़बड़ी का मामला छोटा काम हो सकता है। मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे लिए यहां की गलियां तीर्थ जैसी हैं। यहां की माटी ने हमें दुनिया में पहचान दिलाई है। ऐसे में उन्हें कतई भरोसा नहीं है कि अब भी ईमानदारी से हेरिटेज वॉक का काम हो पाएगा। सिर्फ सरकारी पैसा खर्च हो रहा है। गड़बड़ी का नमूना देखना है तो कोई भी तबला सम्राट पद्मविभूषण पं. किशन महाराज की गली को खोद कर छोड़ने के स्थल को देख ले।