{"_id":"596a81984f1c1b52598b4644","slug":"71500152216-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजोखर में होगी नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजोखर में होगी नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में आगामी दिसंबर माह में अखिल भारतीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे देश के विभिन्न स्कूलों के छात्र हिस्सा लेंगे। शनिवार को गजोखर स्थित स्कूल परिसर के कांफ्रेंस हाल में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एवं नवोदय विद्यालय राष्ट्र स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन पर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।
नवोदय विद्यालय समिति के शैक्षणिक सलाहकार मनीकुन्तला सरकार ने कहा कि पहली बार नवोदय विद्यालय में बॉक्सिंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। वाराणसी में प्रतियोगिता का होना एक सौभाग्य की बात है। इसके लिये समिति के आयुक्त विश्वजीत कुमार (आईएफएस) का विशेष योगदान रहा। सहा आयुक्त लखनऊ नवोदय विद्यालय समिति के आरपी शर्मा ने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति इस प्रतियोगिता के आयोजन को भव्य बनाने के लिये धन व श्रम को आड़े आने नहीं देगा। मेहसाणा गुजरात की दीपाली राउत ने बॉक्सिंग में बालक की तरह बालिकाओं के भी भाग लेने का प्रस्ताव रखा। करनाल हरियाणा के अशोक कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों के आयोजन में बरती जाने वाली सावधानी पर ध्यान दिलाया।
बैठक के दौरान आयोजन स्थल, कोर्ट, भाग लेने वाले 28 प्रान्तों के छात्रों के रहने, चिकित्सा, पेयजल, परिवहन व विद्युत ब्यवस्था पर चर्चा हुई। जिसमें जिला प्रशासन के तरफ से एसडीएम पिंडरा डॉ एन एन यादव ने सुरक्षा के तहत बॉउंड्रीवाल व मिट्टी कार्य करवाने और सुरक्षा ब्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य एसपी त्रिपाठी ने विभिन्न प्रान्तों से आये प्रतिनिधियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म भी हुए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान वाराणसी मुक्केबाजी संघ के सचिन मिश्र, संयुक्त सचिव नीलेश मिश्र, अंतराष्ट्रीय रेफरी शशि प्रकाश सिंह, कोच गोपाल शाही, देवेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, रामाश्रय सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा व अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने भी अपने विचार रखे और सहयोग का आश्वासन दिया।