{"_id":"5946da4a4f1c1b37738b4600","slug":"71497815626-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हवन-पूजन शाम को शुरू हो गया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हवन-पूजन शाम को शुरू हो गया विरोध प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईसी चैंपियंस ट्रॉफी के हाई वोल्टेज फाइनल मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार के बाद शहर का नजारा ही बदल गया। जहां सुबह भारत की जीत के लिए हवन-पूजन हो रहा था वहां टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। लोगों ने पुरानी टीवी फोड़कर अपना विरोध जताया। वहीं कई स्थानों पर पोस्टर जलाकर अपना रोष जताया।
पिछले दो दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच को लेकर लोग तैयारी में जुटे थे। चट्टी-चौराहों से लेकर घर-घर में मैच को लेकर चर्चा रही। रविवार को क्त्रिस्केट मैच के चलते कई लोगों ने अपने महत्वपूर्ण कार्य टाल दिए। सुबह से ही हवन-पूजन तो कुछ क्त्रिस्केट प्रेमियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन तक कर डाला। टाउनहाल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को सुबह बुलानाला स्थित नरवाबीर बाबा मंदिर परिसर में चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए यज्ञ किया गया। इसमें राजन यादव, दया यादव, गोविंद, प्रमोद, जित्तू, अजय, गणेश, किशन अािद शामिल रहे। भारत की जीत की संभावना पर जश्न मनाने तक की पूरी तैयारी थी।मैच के दौरान शहर की गलियां तो दूर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सब कुछ बदल गया। टीम इंडिया की हार के बाद लोग सड़कों पर उतरे जरूर पर विरोध प्रदर्शन के लिए। कुछ लोगों ने मैदागिन चौराहे पर पुरानी टीवी तोड़कर गुस्से का इजहार जताया तो कुछ ने पोस्टर जलाकर। कोई कप्तान को टॉस जीतने के बाद फिल्डिंग के चुनाव के लिए कोस रहा था तो वहीं कई लोग भारत की बैटिंग को लेकर नाराज थे। लोगों ने घर के सामान पर भी अपना गुस्सा उतारा।