{"_id":"5941818c4f1c1b45448b46b5","slug":"71497465228-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"481 ग्राम पंचायतों में होगी साक्षरता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
481 ग्राम पंचायतों में होगी साक्षरता परीक्षा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। लोक शिक्षा केंद्रों पर शिक्षा ग्रहण कर रहे नव साक्षरों की परीक्षा 18 जून को जिले के 481 ग्राम पंचायतों में होगी। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। 18 जून को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नव साक्षर किसी समय आकर परीक्षा दे सकेंगे। तीन घंटे तक होने वाली परीक्षा में नव साक्षरों को साधारण प्रश्नपत्र को हल करने के लिए दिया जाएगा। परीक्षा में 29 हजार 822 नव साक्षर हिस्सा लेंगे।
ग्रामीण अंचलो में किन्ही कारणों से पढ़ाई न करने वाले 15 साल से 60 वर्ष के लोगों को साक्षर बनाने के लिए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन योजना चलाई जा रही है। पांच साल पूर्व से शुरू हुई योजना के तहत जिले के 481 ग्राम पंचायतो में लोक शिक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें शिक्षा प्रेरकों के माध्यम से ढूढ़कर पढ़ाई न करने वाले युवा, अधेड़ और बुजुर्ग को चिन्हित कर शिक्षा दिया जाता है। शिक्षा प्राप्त करने वाले नव साक्षरों को छह- छह माह में परीक्षा देनी पड़ती है। उसी क्रम में 18 जून को जिले के 481 ग्राम पंचायतों में साक्षरता परीक्षा कराई जाएगी। संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को केंद्रव्यवस्थापक और शिक्षा प्रेरकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जिला समन्वयक साक्षरता नीरज उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 60 नव साक्षर हिस्सा लेंगे। 481 परीक्षा केंद्रों पर करीब 29822 नवसाक्षर हिस्सा लेंगे। सभी जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एबीआरसी और संकुल प्रभारी अपने-अपने इलाके में निरीक्षण करेंगे।