{"_id":"594012024f1c1b1b0b8b45bb","slug":"71497371138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ रजवाहा की टूटी झाल-पटरी की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ रजवाहा की टूटी झाल-पटरी की नहीं हुई मरम्मत
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक अंतर्गत रामगढ़-रजवाहा की वर्षों से टूटी झाल एवं पटरी की मरम्मत नहीं कराए जाने से किसानों को अपनी फसल की सिंचाई की चिंता सताने लगी है। इसको लेकर कभी भी किसान आंदोलन के लिए सड़क पर उतर सकते हैं।
बता दें कि पूर्व में किसान कई बार प्रार्थना पत्र सिंचाई विभाग को तहसील दिवस एवं जन प्रतिनिधियों को देकर थक चुके हैं। यहीं वजह है कि अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। किसान पवन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह और अजीत मिश्रा का कहना है कि हम लोगों के पास खेती किसानी ही जीविकोपार्जन का सहारा है। जब खेती ही नहीं होगी तो परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, दवा-इलाज आदि कैसे होगा। श्याम बिहारी, विमलेश कुमार और भोला गुप्ता का कहना है कि इससे अच्छा है कि हमलोग सपरिवार बच्चों के साथ सड़क पर ही बैठ जाएं। गंगा पाल, संजय मिश्रा और विरेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक नहर की झाल और पटरी की मरम्मत नहीं कराई जाएगी उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। ओम प्रकाश और अशोक मिश्रा ने डीएम से तत्काल नहर की झाल और पटरी की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। कहा कि अगर शीघ्र नहर की झाल और पटरी की मरम्मत नहीं कराई जाती तो क्षेत्रीय किसान सपरिवार बच्चों के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन