फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   70% UG seats full in BHU 30% seats will be filled in next three rounds in varanasi

BHU UG Admission: बीएचयू में यूजी की 70% सीटें फुल, अगले तीन राउंड में भरी जाएंगी 30% सीटें

Tue, 12 Aug 2025 04:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

बीएचयू में मंगलवार को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। तीसरे और चौथे राउंड की भी तारीख में बदलाव किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
70% UG seats full in BHU 30% seats will be filled in next three rounds in varanasi
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू में पहले राउंड की काउंसिलिंग में ही यूजी की करीब 70 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं बाकी बचे तीन राउंड में 30 फीसदी सीटें भरी जाएंगी। सोमवार को पहले राउंड का सीट आवंटन पूरा हो गया और तब तक करीब 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है। अब सिर्फ 2200 सीटों पर ही प्रवेश होना बाकी है, वहीं एडमिशन के तीन राउंड और स्पॉट राउंड शेष हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग शुरू हो रही है। तीसरे और चौथे राउंड की भी तारीख में बदलाव किए जा सकते हैं। अभी तक पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 14 अगस्त से तीसरा राउंड और 18 अगस्त से चौथा राउंड शुरू होना था। जिस कोर्स में प्रवेश लिए होंगे, उस संकाय और विभाग में 25 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा। वहां पहुंचकर एकेडमिक क्वालिफिकेशन और बाकी दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। 
विज्ञापन


वहीं इसके तीन दिन के बाद 28 अगस्त से सत्र 2025-26 की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यदि कक्षाओं के शुरू होने के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो यूजी का स्पॉट राउंड भी चलाया जाएगा। बीएचयू में स्नातक की कुल 9200 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। वहीं मॉप अप राउंड की संभावना न के बराबर है। स्पॉट राउंड के लिए अभ्यर्थियों को 500-500 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed