फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   70 samples sent for investigation in Pune, 23 reports negative

पुणे में जांच के लिए भेजे 70 सैंपल, 23 की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
70 samples sent for investigation in Pune, 23 reports negative
प्रदेश में कानपुर और लखनऊ में जीका के बढ़ते मामलों के बीच काशी में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने 70 लोगों के सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित वीडीआरएल(वेनिरल डिजीज रिसर्च लैबोट्री) में भेजा गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जीका के लक्षण भी डेंगू, मलेरिया जैसे ही होते हैं। ऐसे में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द के साथ ही न्यूरो संबंधी समस्याओं से परेशान 70 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिसमें 23 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, बाकी की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने बताया कि विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया है। बता दें कि कानपुर में 15 दिनों से जीका के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 100 से अधिक मरीज इसकी चपेट में हैं। वहीं लखनऊ में भी मरीज मिलने लगे हैं। पिछले दिनों शासन ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के सैंपल में से ही जीका की जांच के लिए सैंपल भेजे जाने का निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच विभाग की ओर से डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed