फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7.89 lakh doses of corona vaccine received, vaccination will not stop

कोरोना वैक्सीन की 7.89 लाख डोज मिली, नहीं रुकेगा टीकाकरण

Sun, 11 Apr 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
7.89 lakh doses of corona vaccine received, vaccination will not stop
वाराणसी। जिले में तीन दिनों से कोरोना वैक्सीन की कमी के बाद शनिवार को 7.89 लाख डोज वाराणसी पहुंची। वाराणसी समेत चार मंडलों (प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी) में जिले को 60 हजार डोज मिली है। ऐसे में आने वाले दिनों में टीकाकरण का संकट दूर हो जाएगा। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के शासन के फैसले के बाद से टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हर दिन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। बहुत से लोग सुबह ही टीकाकरण शुरू होने से पहले ही पहुंच जा रहे हैं। तीन दिन से टीके की संकट की वजह से बहुत से लोगों को लौटना पड़ा। इस बीच 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव भी मनाया जाना हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयारी शुरू हो गई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि मंडलों को टीका भेज रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण उत्सव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। जिला महिला अस्पताल, ईएसआई, बीएचयू समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed