{"_id":"5ccca0e5bdec22073f3f0811","slug":"61556914405-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनी ने रोकी यातायात की रफ्तार, दो उड़ानें और एक ट्रेन हुई निरस्त, गंगा में नौका संचालन किया गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैनी ने रोकी यातायात की रफ्तार, दो उड़ानें और एक ट्रेन हुई निरस्त, गंगा में नौका संचालन किया गया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तूफान फैनी के कारण मौसम में तेजी से बदलाव आया है। लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है, लेकिन यातायात पर इसका व्यापक असर पड़ा। तेज हवाओं के कारण गंगा में ऊंची लहरें उठ रही हैं, इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अगले आदेश तक नौका संचालन पर रोक लगा दी है। रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को वाराणसी से कोलकाता के बीच संचालित एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ानें निरस्त कर दी गईं। वहीं, नीलांचल एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तूफान का असर पूर्वांचल पर भी पड़ा है। इस वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई। तूफान को देखते हुए शुक्रवार करीब तीन बजे जल पुलिस ने सायरन बजाकर नाविकों को नौका संचालन बंद करने के निर्देश दिए। वहीं, साउंड सिस्टम से भी उन्हें सावधान किया गया। इसके बाद गंगा में नौका संचालन बंद कर दिया गया, जिससे पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
उधर, गुरुवार को ही डीजीसीए की ओर से पत्र जारी कर कोलकाता एयरपोर्ट बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके चलते लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार को एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ानें निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान बाबतपुर से 12:10 बजे चलकर कोलकाता दोपहर बाद 1:35 बजे पहुंचता है। यही विमान कोलकाता से 2:30 बजे उड़ान भर कर 3:30 बजे वाराणसी पहुंचता है। स्पाइसजेट का विमान बाबतपुर से सुबह 9:15 बजे चलकर 10:50 बजे कोलकाता पहुंचता है और यही विमान कोलकाता से शाम 5:05 बजे चलकर 6:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को भी यह विमान उड़ान नहीं भरेंगे।