{"_id":"5ca9128fbdec2214743f4d65","slug":"61554584207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर कमियां सुधारने को दिए चार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर कमियां सुधारने को दिए चार दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को पिंडरा विधानसभा के 15 पोलिंग बूथों की तैयारियों की समीक्षा की। स्थलीय निरीक्षण में उन्होंने कमियों को सुधारने के लिए 10 अप्रैल तक की समयसीमा तय की है।
जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर में दीवारों पर अच्छी ड्राइंग व पेंटिंग और पंखे लगवाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय समोगरा में पुस्तकालय में टाइल्स और गेट लगवाने के लिए ग्राम प्रधान से कहा। प्राथमिक विद्यालय अहिराबीर में लगे वाईफाई के काम नहीं करने की शिकायत पर पत्र लिखने को कहा। विद्यालय और पंचायत भवन के सौंदर्यीकरण के लिए जगदीशपुर की ग्राम प्रधान रीता पाल को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के परिसर की साफ-सफाई और पौधे लगवाने के साथ शौचालय पर टंकी रखवाकर पानी का कनेक्शन कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय मंगारी के बूथ पर रैंप बनाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय दीनदासपुर में पौधे व कमरों में पंखे लगवाने को कहा। विद्यालय का मिड डे मील रजिस्टर चेक किया और बच्चों के बीमार की जानकारी पर चिकित्सकों की टीम भेजने को कहा। इस विद्यालय के कमरों में 10 अप्रैल तक पंखे, सबमर्सिबल लगवाने को कहा। आंगनबाड़ी में रखा पुष्टाहार भी चेक किया। प्राथमिक विद्यालय जाठी की कक्षाओं में पुराने बल्बों की जगह एलईडी लगाने की हिदायत दी। इस दौरान पढ़ाई की गुणवत्ता परखी और बच्चों से सवाल जवाब किए।