फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबतपुर-भदोही पुल निर्माण में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी

बाबतपुर-भदोही पुल निर्माण में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी

Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर-भदोही पुल निर्माण में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम के हाथों शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं पर एक सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाए। इससे पहले उन्होंने समय से परियोजनाएं पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई और बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने बाबतपुर-कपसेठी-भदोही पुल के निर्माण में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने 19 फरवरी को लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता के जांच का निर्देश दिए। सीएम ने कहा- लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं बिना देरी क्रियाशील कर दी जाएं। वरुणा नदी चैनेलाइजेशन, हेरिटेज विद्युत लाइट और पार्कों के सौंदर्यीकरण में देरी पर भी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि से पहले पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए तैयार करने को कहा। साथ ही सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के ध्वस्तीकरण कार्य, सिगरा स्थित इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल और बीएचयू महामना कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed