फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं चलती नियमित कक्षाएं, कुलपति के पास बैठते हैं शिक्षक

नहीं चलती नियमित कक्षाएं, कुलपति के पास बैठते हैं शिक्षक

Fri, 11 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
नहीं चलती नियमित कक्षाएं, कुलपति के पास बैठते हैं शिक्षक
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को सरस्वती भवन में रखी पांडुलिपियों को देखने आए कुलाधिपति राम नाईक से मिलकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति की शिकायत की। छात्रों ने नियमित कक्षाएं न चलने, शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता, शिक्षकों के कुलपति के पास बैठे रहने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरस्वती भवन में कुलाधिपति से बातचीत के बाद दिए मांग पत्र में छात्रसंघ उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, पुस्तकालय मंत्री राधारमण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र धर द्विवेदी ने कुलपति द्वारा छात्रों की समस्याओं पर कोई बातचीत न करने, कार्यालय से भगा देने, प्रवेश निरस्त करने की धमकी देने, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी, यूजीसी के मानक के अनुसार कक्षाएं न चलने आदि की समस्या बताई। कहा कि कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं, जो सुबह से शाम तक विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में ही बैठे रहते हैं और कक्षाओं में नहीं जाते हैं, इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सेमेस्टर परीक्षा, शोध प्रविधि पाठयक्रम परीक्षा स्थगित करने के लिए कुलपति को जिम्मेदार बताया। बताया कि छात्रावासों में गंदगी, शुद्ध पेयजल का संकट लंबे समय से बना है लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरान कुलाधिपति ने मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed