{"_id":"5c2a8720bdec2256f533870b","slug":"61546290976-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से प्रयागराज रवाना हुईं 30 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से प्रयागराज रवाना हुईं 30 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कुंभ शटल बस सेवा में काशी भी भागीदार होगी। 14 मंडल परिक्षेत्र की कुल 500 बसे चलेंगी, जिसमें वाराणसी परिक्षेत्र के पांच डिपो की 30 बसें शामिल हैं। इन सभी बसों को चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन कैंट से सोमवार को रवाना किया गया।
प्रयागराज में गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर हो रहे कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम लगा हुआ है। इसके लिए सभी डिपो की बसों को मेला क्षेत्र में लगाया है। इन डिपो के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 14 मंडल परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न डिपो से कुल 500 गाड़ियों को लगाया है। इसमें वाराणसी मंडल परिक्षेत्र के कैंट डिपो की आठ, सोनभद्र डिपो की 12, विंध्याचल और काशी डिपो की चार-चार और चंदौली डिपो की दो बसें शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ये सभी बसें मुख्य स्नान के एक दिन पहले और एक दिन बाद संचालित की जाएंगी। इसके लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं।
परिक्षेत्र और शटल बसें
कानपुर -20
आगरा -56
इटावा -54
हरदोई -58
देवीपाटन -15
बरेली -41
लखनऊ -44
प्रयागराज -40
आजमगढ़ -5
गोरखपुर -55
वाराणसी -30
फैजाबाद -40
झांसी -14
चित्रकूट -28
चालक-परिचालक को अच्छे व्यवहार की सीख
परिवहन निगम चालक और परिचालकों को अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण भी दे रहा है। सोमवार को रवाना की गई बसों के चालकों और परिचालकों को मृदुभाषा में बात करने और यात्रियों से किस तरीके से मुस्कुराते हुए व्यवहार करना है, सिखाया गया। आरएम वाराणसी केके शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी एआरएम को निर्देशित किया गया है वे चालक और परिचालकों को यात्रियों से बातचीत करने के तौर-तरीके सिखाएं।
विज्ञापन
कुंभ के मुख्य स्नान
मुख्य स्नान तिथि
मकर संक्रांति 14-15 जनवरी
पौष पूर्णिमा 21 जनवरी
मौनी अमावस्या 4 फरवरी
बसंत पंचमी 10 फरवरी
माघी पूर्णिमा 19 फरवरी
महा शिवरात्रि 4 मार्च