फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चेतावनी लेबल से आठ सेमी नीचे ठहरी गंगा

चेतावनी लेबल से आठ सेमी नीचे ठहरी गंगा

Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी लेबल से आठ सेमी नीचे ठहरी गंगा
वाराणसी। कई दिनों से खतरे के निशान की ओर लगातार बढ़ रही गंगा चेतावनी लेबल से आठ सेंटीमीटर नीचे ठहर गई। बुधवार को गंगा स्थिर होने से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। हालांकि तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है। जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। गंगा का पानी नगर निगम के करसड़ा कचरा प्लांट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार बढ़ रही गंगा का जलस्तर बुधवार को सुबह चार बजे भोर से ही चेतावनी लेबल 70.26 मीटर से आठ सेमी नीचे 70.18 मीटर पर आकर रुक गया। इससे फिलहाल बाढ़ का खतरा तो टल गया है, लेकिन तटवर्तीय इलाकों के लोगों में अभी भी बाढ़ को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार इलाहाबाद में जलस्तर कम होने लगा है। इससे गुरुवार से यहां भी जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। बुधवार को सुबह चार बजे गंगा चेतावनी लेबल से 8 सेंटीमीटर नीचे 70.18 मीटर पर आकर ठहर गई। राजघाट पर बना चेतावनी स्तर 70.26 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनियों में पानी भरने से सामनेघाट इलाके में रहने वाले लोगों की जिंदगी नारकीय हो गई है। मारुति नगर में सैकड़ों मकान पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। इन इलाकों की बिजली काट दी गई है। वहीं कुछ लोग घरों की देख भाल करने के लिए छतों पर रात दिन गुजरने के लिए मजबूर हैं। खाने पीने का सामान खरीद कर रख लिया गया है।

वरुणा का पानी सीवर के रास्ते पहुंच रहा घरों तक
वरुणा नदी में उफान का असर एक किलोमीटर तक है। नदी में बाढ़ से घरों के सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं। कोनिया के करीब आधा दर्जन इलाकों में घरों में सीवर का पानी भर गया है। लोग दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं। कोनिया नई बस्ती, धोबी घाट, विजईपुरा, माताबारी समेत आस-पास के ऊपरी इलाकों में वरुणा का पानी सीवर लाइन के रास्ते पहुंच गया। कोनिया के मनोज कुमार, गोलू सेठ, सत्यम, अशोक मौर्या ने बताया कि वे सीवर के पानी में रहने को मजबूर हैं। बुधवार को भी बाढ़ से घिरे लोगों को कोई सरकारी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed