फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
गोपीगंज/लालानगर। गणेश चतुर्थी और मोहर्रम को लेकर शनिवार को गोपीगंज थाने में एसडीएम और एएसपी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के वरिष्ठजनों के साथ विचार विमर्श किया गया। एसडीएम अमृता सिंह और एएसपी संजय सिंह ने वरिष्टजनों से शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम और गणेश चतुर्थी त्योहार मनाने की अपील की । इस दौरान साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने का अधिकारियों ने निर्देश दिया है। विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति की समस्या की शिकायत पर एसओ शेषधर पांडेय ने पीस कमेटी बैठक में उपस्थित प्रबुद्घजनों को भरोसा दिलाया कि त्यौहार से पहले समस्याओं को दुरूस्त करा दिया जाएगा। वहीं एसडीएम ने मौजूद लोगों से शांति सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए जाने की अपील करते हुए कहा की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पालिका चैयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, हाजी हलीम, समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सरवर खान, माबूद खान, सुशील विंद, पिंटू मोदनवाल, लल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed