फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब मुद्दों पर संवाद और चिंतन-मंथन करेगी कांग्रेस

अब मुद्दों पर संवाद और चिंतन-मंथन करेगी कांग्रेस

Sun, 26 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अब मुद्दों पर संवाद और चिंतन-मंथन करेगी कांग्रेस
वाराणसी। बहस, संवाद और बदलाव से ही हर समस्या का समाधान होगा। चिंता के साथ ही समस्याओं पर चिंतन भी करना होगा। यह निष्कर्ष शनिवार को पराड़कर भवन में कांग्रेस के रिसर्च विभाग की ओर से आयोजित गोइंग फोर डी के तहत आयोजित कार्यशाला में निकला। छात्र शक्ति-युवा शक्ति, महिला शक्ति और सशक्तिकरण तथा कांग्रेस की सोच एक बेहतर भारत विषय पर तीन सत्रों में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का बहुमूल्य योगदान रहा है। आजकल इस योगदान पर भ्रामक दुष्प्रचार का सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। प्रमाणिक ढंग से उन साजिशों का प्रतिवाद करने और सही तथ्यों से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। रिसर्च विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा कि राजनीतिक इतिहास के बारे में लोगों को गुमराह करने में वे शक्तियां लगी हैं, जो इतिहास निर्माण के महत्वपूर्ण अध्याय में अपना स्थान नहीं बना सके थे।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता और दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतीराज एवं नगर स्वशासन में महिला भागीदारी का मौका उपलब्ध कराकर नारी सशक्तिकरण की पहल शुरू की थी। पैनल में जागृति राही, शालिनी यादव व डॉ. नीलम मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस के योगदान पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी एवं गौरव कपूर पैनलिस्ट थे। छात्र युवा राजनीति- चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर डॉ. हर्षवर्धन, रणजीत मुखर्जी, के. चौधरी, राघवेंद्र चौबे, मकसूद खान एवं विकास सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय राय, प्रजानाथ शर्मा, सतीश राय, सतीश चौबे, विजय शंकर पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, प्रो. अनिल उपाध्याय, डॉ. क्षेमेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनूप श्रमिक, विजय कृष्ण, पूनम कुंडू, मीरा तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन गौरव कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed