{"_id":"5b143a3b4f1c1ba56e8b611e","slug":"61528052283-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतामढ़ी के विकास का हरसंभव करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतामढ़ी के विकास का हरसंभव करेंगे प्रयास
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी (भदोही)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कोनिया क्षेत्र के विकास के लिए धनतुलसी-डेंगुरपुर पर गंगा स्थित पीपा पुल की जगह पक्का पुल बनना जरूरी है। साथ ही धार्मिक और पर्यटन स्थली सीतामढ़ी का विकास पर्यटन की दृष्टि से होना चाहिए। इन मुद्दों पर शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।
रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सीधे सीतामढ़ी पहुंचे डॉ. पांडेय पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग में भाग लिया। उसके बाद मां जानकी दरबार में दर्शन-पूजन किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा मार्ग स्थित गंगा घाट पर पक्का पुल के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि कोनिया क्षेत्र से उनका बहुत गहरा लगाव है। उन्होंने सीतामढ़ी के अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेले को रामायण मेला सर्किट से जोड़ने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्रीनिवास चतुर्वेदी, डॉ. राकेश दूबे, रेनू पांडेय, सुरेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, विधान चंद्र दूबे, श्यामबहादुर सिंह, कैलाश चंद्र, विमल मिश्र, राम मिलन तिवारी, मुन्नालाल पांडेय, सरकार शुक्ल, दुर्गेश तिवारी आदि रहे।