{"_id":"5aee0a034f1c1ba1098b8597","slug":"61525549571-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बाजार में बनेंगे तीन सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बाजार में बनेंगे तीन सामुदायिक शौचालय
Updated Sun, 06 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बाजार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में तीन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसमें 28.71 लाख की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे कर रही है। अब जनता को चाहिए कि देश और समाज को स्वच्छ बनाने में सहयोग करे।
विधायक ने कहा कि शहर हो या गांव स्वच्छता में शौचालयों का अहम योगदान होता है। नगर में शौचालय की जरूरत को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब इस पर काम शुरू हो गया है। विधायक ने कहा कि सामुदायिक शौचालय की जरूरत भदोही नगर में भी है लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही। ऐसे में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाकर शौचालय बनवाए जाएंगे।
इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र चौरसिया ने बताया कि वार्ड-1 गांधीनगर, वार्ड-2 अमरनाथ सोनकर और वार्ड संख्या-7 अब्बास नगर में सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय बनवाए जाएंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, विनय उमर, कामिल अंसारी, कामता चौरसिया, सभासद शमशुद्दीन अंसारी, खोवा सोनकर, फिरोजा बानो, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, नीलम मिश्र, सुरेंद्र चौहान, विमल गुप्ता, वाजिद अली, परमानंद मौर्य, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।