{"_id":"5ac53b764f1c1bc0618b5861","slug":"61522875254-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा नियमों को ताक पर रख रेड जोन में हुई वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा नियमों को ताक पर रख रेड जोन में हुई वीडियोग्राफी
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक की भूमिका में नजर आए।
मंगलवार को धरोहर बचाओ समिति के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह का समर्थन करने नीलकंठ इलाके में पहुंचे स्वामी अविमुक्तेेश्वरानंद ने विवादित बयान देने के बाद सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करते हुए रेड जोन में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई थी। इस मामले में सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस संदर्भ में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र राय का कहना है कि विश्वनाथ मंदिर परिसर के रेड जोन में किसी भी तरह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पूर्णत: प्रतिबंधित है। यदि कोई येलो जोन की बैरिकेटिंग से भी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करता है तो यह जांच का विषय है कि उसने किस उद्देश्य से इस इलाके की फोटो ली है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके शिष्यों और समर्थकों द्वारा बैरिकेडिंग पार करके की गई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के सवाल पर एसपी सुरक्षा ने बताया कि यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करायी जाएगी, जांच में तथ्य अगर सही पाये गये तो दोषियों के खिलाफ और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।