{"_id":"5ab94fcf4f1c1bbf088b75a9","slug":"61522094031-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदिरा और बीयर की 15 दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदिरा और बीयर की 15 दुकानों का आवंटन
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को मदिरा और बीयर की दुकानों के लिए द्वितीय चरण की ई-लॉटरी खोली गई। कुल 15 दुकानों का आवंटन किया गया। दूसरे चरण में भी आठ दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। क्योंकि इन दुकानों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया था। अब इन दुकानों के लिए तीसरी बार ई-लॉटरी खोली जाएगी।
सोमवार को ई-लॉटरी के दूसरे चरण में 15 दुकानों के लिए ई-लॉटरी खोली गई। इनमें 14 देशी मदिरा और एक बीयर की दुकान शामिल हैं। देशी मदिरा की दुकानों के लिए कुल 54 और एक बियर की दुकान के लिए 32 लोगों ने आवेदन किया था। सात देसी मदिरा और एक बीयर की दुकान के लिए किसी ने भी नहीं आवेदन नहीं किया था। इससे इनका आवंटन नहीं हो सका। अब इन दुकानों के लिए आबकारी विभाग फिर आवेदन मांगेगा। तीसरे चरण में इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा। जिले में देशी, अंग्रेजी मदिरा और बीयर की कुल 214 दुकानें हैं। पहले चरण में 19 मार्च को 191 दुकानों का आवंटन हुआ था। 23 दुकानों के लिए आवेदन नहीं आने से उनका आवंटन नहीं हो सका था। दूसके चरण में 15 दुकानों का ही आवंटन हो पाया। जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया कि दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी संपन्न हुई।